१५ अगस्त १९४७ पुरा भारत वर्ष आजादी के जश्न में नहा रहा था। बेचारे गरीब अपने गरीबी में ही मर रहे थे। आजादी के जश्न में पूरा भारत वर्ष मशगूल था। शिक्षा का रीढ़ कहे जाने वाला बिहार जाति विरादिरी के दलदल में फंसा पड़ा था। अंग्रेज बुरी तरह से बिहार के धरोहर को खोखला कर चुके थे। लोकतंत्र के गठन हो जाने के बाद भी आम लोगों को अपने मौलिक अधिकारों के बारे में कुछ जानकारी नहीं थी। जनता की हक़ की लड़ाई कोई नहीं लड़ रहा था। सब अपनी अपनी रोटीयाँ सेकने में लगे थे । बिहार में चारों तरफ भुखमरी अकाल बेरोजगारी अपने पाँव पसार चुकी थी । इसके बावजूद भी बिहार के जनता को अपने कर्म के पसीने पर विश्वास था | मेहनत मजदूरी करके सब अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे । कौन जनता था बिहार के एक अत्यंत गरीब घर में जन्म लेने वाला लाला एक दिन राजनीति का चाणक्य बन जायेगा। आज भी इतिहास गवाह है कि एक गरीब राज्य होने के बाबजूद भी शिक्षा, संस्कार और बड़े बड़े जिम्मदारियां उठाने की साहस बिहार की माटी हमेशा पैदा करती रही है। लाला भी गरीब घर में जन्म लेने के बाबजूद अपने गरीबी को दरकिनार करके अपने संघर्ष भरी जिंदगी में आगे बढ़ रहा था। माँ की ममता के छाँव में पिता का उंगली पकड़ के चलने वाला लाला भाई का भी दुलारा था। उसे कहाँ पता था की मेरा नाम कल इतिहास के पन्नो में सुनहरी अक्षरों से लिखी जाएगी , लाला गरीबी के दर्द में दबे रहने के वाबजूद भाई के सपनों को पूरा करने के लिए पटना पढ़ने आता है। अपनी उच्च शिक्षा का अध्ययन पटना विश्वविद्यालय के बी. एन. कॉलेज होस्टल में ही रहकर पूरा करता है।
उस वक्त राज्य भर में फैले जाति-पाति, छोटा-बड़ा व उँच-नीच की भावना में पुरा समाज ग्रसित था वहीं छात्रों की सोच भी वही थी। लेकिन लाला की सोच इन सबसे बिल्कुल भिन्न थी। सन् १९६८-६९ का दशक कौन भूल सकता है? चारों तरफ जनता त्राहि त्राहि कर रही थी । राज्य गरीबी की मार झेल रहा था । जो भी सरकारी फंड थे वो पता नहीं कहाँ चले जा रहे थे, हवा के झोंको के साथ जैसे कोई तिनका उड़ता चला जा रहा था। इसी बीच कॉलेज के छात्र चुनाव में लाला द्वारा मिले हार का दर्द पूर्व छात्र नेता भोला शर्मा नहीं भुला पाता रहा था। और अंतत: वो लाला को अपने रंजिश के आघोष में लेकर कानूनी पचड़े में उलझा देता है। कलंक की चादर इतनी लम्बी है की वह बढ़ता ही चला जाता है। हालाकि लाला अपने जीवन में मित्रों का चयन काफी बढ़िया किया है, जो लाला को कानून के खेल से बाइज्जत सम्मानपूर्वक बरी करवा लेता है, पर कायनात को कुछ और ही मंजूर था। लाला के बड़ा भाई की मौत लाला को अन्दर तक झकझोर दिया था। उस समय लाला अपने नसीब को बहुत कोसता है, जैसे मानो अपने भाई के मौत का गुनाहगार वह खुद है। पर नियति के खेल को लाला नहीं समझ पा रहा था। ज्योत को लालटेन के भांति हवा के झोंको से बचाए रखने वाली माधुरी लाला के जीवन में आई, जो हमेशा लाला के सपने की रौशनी को बुझने नहीं दिया।
कहावत है की अगर घर की लक्ष्मी खुश हो तो भाग्य भी खुद चलकर दरवाजा खटखटाने आती है। कुछ ऐसा ही हुआ राज्य में फैले राजनीतिक भगदड़ में क्रान्तिकारी गरीबों के हक़ की लड़ाई लड़ने वाला इन्सान व सारे नौजवानों का उम्मीद ,गरीबों का मसीहा लाला का उदय हुआ। लाला अपने राजनितिक गुरु से इतना तो जरुर सीख लिया था की राज्य की जो वर्तमान स्थिती थी “ खलक ख़ुदा का, मुल्क बादशाह का व हुकूमत शहर कोतवाल का ” ये तो राज्य में चलने नहीं दूंगा।
क्या होगा लाला की इस जिद का ? ये सारा जिद लाला के पक्ष में ही था । नसीब का ऐसा बोल बोला था की मिट्टी भी छुए तो सोना बन जाये । एक तरफ दुश्मन और दूसरी तरफ जनता का प्यार दोनों लाला के साथ है।





No comments:
Post a Comment